नई दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से दुनिया को प्रभावित करने वाली शेफाली वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार मैदान के बाहर। युवा स्टार ने MG Cyberster जैसी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब ₹75 लाख बताई जा रही है।
यह खरीद न सिर्फ उनकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि भारतीय महिला क्रिकेटर अब आर्थिक रूप से भी उसी ऊंचाई को छू रही हैं जहाँ पहले सिर्फ पुरुष खिलाड़ी दिखाई देते थे।
2025 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG साइबरस्टर खरीदी है। शेफाली ने साइबरस्टर का ‘एंडीज ग्रे’ कलर चुना है, जो रेड कलर के कन्वर्टिबल रूफ के साथ आता है।
इलेक्ट्रिक रोडस्टर की कीमत 75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कीमत, पैन इंडिया) है। ये भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है, जो फुल चार्ज में 520km चलती है। कंपनी का दावा है कि साइबरस्टर 3.2 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
क्रिकेट ग्राउंड पर डिलीवरी इवेंट हुआ, जहां शेफाली ने रेड कार्पेट पर कार को रिबन काटकर रिसीव किया। MG इंडिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें शफाली कार के केबिन को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं।


















