नई दिल्ली, 20 नवम्बर 2025 । एशेज दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज़ है और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंग्लैंड के लिए इसे जीतना हमेशा से बेहद कठिन रहा है। इंग्लैंड ने आखिरी बार 2010-11 में ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीती थी, यानी पूरे 15 साल हो चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस बार इंग्लैंड इस सूखे को खत्म कर पाएगा?
क्रिकेट की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज कल से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। टीम ने आखिरी बार 2010-11 के दौरे पर कंगारुओं को उसी के घर में 3-1 से हराया था।
लेकिन, यह चुनौती आसान नहीं है। इंग्लिश टीम पहली बार पर्थ स्टेडियम में कोई टेस्ट खेलने जा रही है। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 10 साल से इस सीरीज को हारी भी नहीं है। टीम को आखिरी हार 2015 में इंग्लैंड दौरे पर मिली थी। तब इंग्लिश टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की थी।
इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में पिछले 15 टेस्ट से कोई जीत नहीं मिली। इस दौरान टीम ने 13 मुकाबले गंवाए और 2 ड्रॉ खेले। इंग्लिश टीम को आखिरी जीत 2011 में ही मिली थी।
















