नई दिल्ली, बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी निगार सुल्ताना ने तेज गेंदबाज़ जहांआरा आलम द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में जहांआरा ने टीम मैनेजमेंट, खिलाड़ियों और सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर कई सवाल उठाए थे, जिनमें पक्षपात, अनुचित व्यवहार और अवसरों की कमी जैसे मुद्दे शामिल थे। इन बयानों ने देश की महिला क्रिकेट संरचना पर बहस छेड़ दी थी।
बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने तेज गेंदबाज जहांआरा आलम के आरोपों को खारिज किया है। सुल्ताना ने कहा कि वे किसी को क्यों मारेंगी और यह आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा- क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो स्टंप्स पर बैट से मारती फिरूं। ऐसा मैं क्यों करूंगी।
जहांआरा ने दावा किया था कि सुल्ताना टीम की जूनियर खिलाड़ियों से मारपीट करती हैं। उन्होंने बांग्लादेश के अखबार कालेर कान्थो से कहा था कि यह कोई नई बात नहीं है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। बोर्ड ने कहा कि उन्हें कप्तान निगार सुल्ताना, टीम और मैनेजमेंट पर पूरा भरोसा है।