नई दिल्ली, घरेलू टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में शतक ठोककर रन बनाने की एक नई परिभाषा गढ़ दी। उनकी इस पारी में आक्रामकता, टाइमिंग और शॉट सेलेक्शन का ऐसा मेल देखने को मिला, जो कम ही देखने को मिलता है। मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनकी हर बाउंड्री पर जोश में तालियां बजाईं और सोशल मीडिया पर भी उनकी यह इनिंग चर्चा का केंद्र बन गई।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एमर्जिंग एशिया कप में 32 गेंद पर शतक लगा दिया। उन्होंने इंडिया-ए से खेलते हुए UAE के खिलाफ 42 गेंद पर 144 रन की पारी खेली। इंडिया-ए ने दोहा में शुक्रवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 297 रन बना दिए। UAE की टीम 149 रन ही बना सकी।
वैभव ने 15 छक्के लगाए वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया-ए ने दूसरे ही ओवर में विकेट गंवा दिया। प्रियांश आर्य 6 गेंद पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। तीसरे नंबर पर नमन धीर उतरे। वे एक एंड पर टिके रहे, दूसरे एंड पर वैभव ने 32 गेंद पर शतक लगा दिया।
नमन 12वें ओवर में 34 रन (23 गेंद) बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। नमन के आउट होने के बाद कप्तान जितेश शर्मा ने पारी संभाली, लेकिन दूसरे एंड पर वैभव 144 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 15 छक्के लगाए।
जितेश ने 300 के करीब पहुंचाया भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए थे। नेहल वढेरा 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान जितेश ने रमनदीप सिंह के साथ मिलकर स्कोर 300 के करीब पहुंचा दिया जितेश ने 32 गेंद पर 83 रन बनाए। रमनदीप 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
UAE के लिए मोहम्मद फराजुद्दीन, अयान अफजल खान और मोहम्मद अरफान ने 1-1 विकेट लिया। मुहम्मद रोहिद, मुहम्मद अरफान और हर्षित कौशिक कोई विकेट नहीं ले सके।
IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर वैभव IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने थे। उन्होंने अब महज 32 गेंद पर शतक लगा दिया है। यह टी-20 में उनकी सबसे तेज सेंचुरी रही। भारत से उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा 28-28 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत ने भी 32 गेंद पर शतक लगाया है। वैभव ने अब भारतीय प्लेयर्स में उनकी बराबरी कर ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में एस्टोनिया के साहिल चौहान 27 गेंद पर शतक लगा चुके हैं।

















