नई दिल्ली, स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार दूसरी बार साल के अंत में ATP रैंकिंग में नंबर–1 स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी प्रतिभा का परिचायक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि टेनिस में नई पीढ़ी का दौर पूरी तरह शुरू हो चुका है।
स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) फाइनल्स में लोरेंजो मुस्सेटी को हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने दूसरी बार किसी साल के अंत में वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली। उन्होंने रैंकिंग में जैनिक सिनर को पीछे छोड़ा।
इससे पहले 22 साल के अल्काराज 2022 में साल के आखिर में नंबर-1 बने थे। तब वे सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बने थे। एक्टिव खिलाड़ियों में ऐसा करने वाले वे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे केवल नोवाक जोकोविच हैं, जो अब तक 8 बार साल के अंत में वर्ल्ड नंबर-1 रह चुके हैं।
सिनर ने पेरिस मास्टर्स जीतकर दोबारा कब्जा जमाया था अल्काराज ने सितंबर में हुए US ओपन फाइनल में सिनर को हराकर नंबर-1 पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद 3 नवंबर को जैनिक सिनर ने पेरिस मास्टर्स जीतकर फिर से नंबर-1 बन गए थे। सिनर ने फाइनल में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-4, 7-6(7/4) से हराकर पेरिस में अपना पहला खिताब जीता था।