नई दिल्ली, भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को चीन यात्रा के लिए वीजा नहीं मिला है।
इस वजह से वे निर्धारित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे।
नागल की टीम ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा है कि यह फैसला खेल भावना के विपरीत है।
भारत के टॉप टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को चीन का वीजा नहीं मिल पाया है। नागल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चीन दूतावास से मदद की अपील की है। दरअसल, नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए चीन के चेंगदू जाना था। यह टूर्नामेंट 24 से 29 नवंबर तक खेला जाना है। लेकिन उनका वीजा बिना किसी कारण बताए रिजेक्ट कर दिया गया। सुमित नागल ने सोशल मीडिया पर लिखा-आदरणीय @China_Amb_India और @ChinaSpox_India, मैं सुमित नागल, भारत का नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी हूं। मुझे जल्द चीन के लिए उड़ान भरनी है ताकि मैं भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ में हिस्सा ले सकूं। लेकिन मेरा वीजा बिना किसी कारण के अस्वीकार कर दिया गया है। कृपया तत्काल मदद करें।’
नागल की वर्तमान एटीपी रैंकिंग 275 है सुमित नागल हरियाणा के झज्जर जिले से हैं। वे फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 275वें स्थान पर हैं। कभी वे दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन रैंकिंग गिरने के कारण अब उन्हें बड़े टूर्नामेंटों में सीधी एंट्री नहीं मिलती। अब उन्हें वाइल्ड कार्ड या क्वालिफायर राउंड के जरिए जगह बनानी पड़ती है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ क्यों है अहम इस टूर्नामेंट के विजेताओं को 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री मिलती है। अगर नागल का वीजा मुद्दा जल्द हल नहीं हुआ, तो वे इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से वंचित रह सकते हैं, जिससे उनके अगले सीज़न की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।
















