image resize color correction and ai 2025 11 10t22 1762792956
image resize color correction and ai 2025 11 10t22 1762792956

नई दिल्ली, भारतीय निशानेबाज़ी ने एक बार फिर दुनिया को अपने हुनर का लोहा मनवाया है। सम्राट राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाल दिया।
यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि दुनिया के दिग्गज निशानेबाज़ इस प्रतियोगिता का हिस्सा थे और कड़े मुकाबले में सम्राट राणा ने अपनी सटीकता और धैर्य से सबको पीछे छोड़ दिया।

करनाल के युवा निशानेबाज सम्राट राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इजिपत के काहिरा में चल रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को सम्राट ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 243.7 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

चीन के हू काई (243.7 अंक) को सिल्वर और एक अन्य भारतीय वरुण कुमार (243.7 अंक) को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। वहीं, महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और ईशा सिंह मेडल जीतने से चूक गईं। भारत के 3 गोल्ड समेत 13 मेडल, नंबर-2 पर आया आज भारत को दो गोल्ड, एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। इसके साथ भारत के मेडल टैली में 13 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। फिलहाल, भारत मेडल टैली के दूसरे स्थान पर कायम है।

एक खराब निशाने से मनु का मेडल छूटा मनु का फाइनल में प्रदर्शन अच्छा चल रहा था, लेकिन 14वें निशाने में 8.8 का खराब स्कोर करने के कारण वह शीर्ष स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर आ गईं। वे 139.5 अंक के साथ मेडल रेस से बाहर हो गईं। साथ ही ईशा दबाव में दिखीं। वे फाइनल में 10.7 के शानदार प्रदर्शन के बाद 14वें निशाने में 8.4 अंक ही बना पाईं और छठे स्थान पर रहीं। चीन की 20 वर्षीय याओ कियानक्सुन (243.0 अंक) ने गोल्ड, हांगकांग-चीन की हो चिंग शिंग (241.2) ने सिल्वर और वेई कियान (चीन, 221.4) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।