untitled design 2025 11 06t144741381 1762420665
untitled design 2025 11 06t144741381 1762420665

नई दिल्ली, टी-20 वर्ल्डकप के अगले संस्करण को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इस समय यह है कि फाइनल मुकाबला भारत के अहमदाबाद में खेला जा सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम—नरेंद्र मोदी स्टेडियम—एक बार फिर वैश्विक क्रिकेट जगत का केंद्र बनने की तरफ बढ़ रहा है। क्षमता, आधुनिक सुविधाएँ, दर्शकों का विशाल जोश और आयोजन की तकनीकी तैयारी इस मैदान को फाइनल मैच के लिए सबसे मजबूत दावेदार बना रही है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को संभावित वेन्यू की सूची सौंपी है, जिसमें फाइनल के लिए यह स्टेडियम शामिल है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। फाइनल के अलावा, सेमीफाइनल और अन्य महत्वपूर्ण मैचों के लिए भी विभिन्न शहरों के मैदानों को चुना गया है। BCCI की सूची में फाइनल के लिए अहमदाबाद को प्राथमिकता दी गई है, लेकिन अंतिम फैसला ICC को लेना है।

वहीं, अगर पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाता है, तो टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला (कोलंबो) एक न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI और PCB के बीच यह सहमति बनी थी कि भविष्य में दोनों टीमें एक-दूसरे के देशों की यात्रा नहीं करेंगी, बल्कि अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगी। BCCI ने अपना प्रस्तावित शेड्यूल ICC को भेज दिया है। वहीं, शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है।