नई दिल्ली, वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 को लेकर बड़ीupdates सामने आ रही हैं। अगले सीज़न की रिटेंशन सूची में तीन सबसे बड़े भारतीय नाम फिर से अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान में दिखाई देंगे—हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्ज़। यह फैसला न सिर्फ टीम संयोजन को मजबूत करेगा, बल्कि फैंस के उत्साह को भी नई उड़ान देने वाला है।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के मेगा ऑक्शन से पहले 5 टीमों की प्लेयर रिटेंशन लिस्ट रिलीज हो चुकी है। ESPN क्रिकइन्फो की रिपोर्ट अनुसार, भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज को उनकी टीमों ने रिटेन कर लिया है।
वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग तक को टीमों ने रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में हो सकता है।
दिल्ली और मुंबई ने 5-5 प्लेयर्स रिटेन किए डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की रनर-अप टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। सीजन-2 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ही प्लेयर्स को रिटेन किया। वहीं कभी फाइनल नहीं खेलने वालीं गुजरात जायंट्स ने 2 और यूपी वॉरियर्ज ने 1 ही प्लेयर को रिटेन किया।
ESPN के अनुसार, इन प्लेयर्स की रिटेंशन कन्फर्म:
- दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद।
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नैट सिवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, हैली मैथ्यूज।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटील।
- गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी।
- यूपी वॉरियर्ज: श्वेता सहरावत।
इन तीन बड़ी भारतीय सितारों को रिटेन करने से WPL 2026 का उत्साह और बढ़ गया है। लीग में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों की चमक और प्रभाव हमेशा केंद्र में रहा है। खास बात यह है कि रिटेन होने से टीम संयोजन पहले से मजबूत हुआ और मेगा नीलामी में टीमों के पास स्पष्ट दिशा दिखाई देने लगी।
आने वाला सीज़न और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारत की ये तीन दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव, फिटनेस और फॉर्म के दम पर मैदान में एक बार फिर मुकाबले को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
















