c7ffff60 e542 11ef b52b 2f7aceb40199 1762318715
c7ffff60 e542 11ef b52b 2f7aceb40199 1762318715

सिडनी। एशेज की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली यह भिड़ंत केवल क्रिकेट की लड़ाई नहीं, बल्कि गौरव, इतिहास और परंपरा की भी जंग मानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया ने संतुलित संयोजन बनाते हुए अनुभव और युवा प्रतिभा दोनों को शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम जारी कर दी है। यह मुकाबला 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में मैच खेले जाएंगे।

बुधवार को जारी टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है। ओपनर जेक वेदराल्ड को टीम में शामिल किया गया है। वेदराल्ड ने पिछली शेफील्ड शील्ड सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ए के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।

स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी पहले टेस्ट मैच में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया। तेज गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड शामिल हैं। इसके अलावा ब्रेंडन डॉगेट और शॉन एबट भी तेज गेंदबाजी के विकल्प हैं। ग्रीन की फिट होने पर प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह टीम में ऑलराउंडर्स ब्यू वेबस्टर और कैमरन ग्रीन शामिल हैं। ग्रीन की फिटनेस और गेंदबाजी की क्षमता को अंतिम टेस्ट से पहले परखा जाएगा। सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि 14 में से 15 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड खेल रहे हैं और उनकी फार्म को परखा जाएगा।

विराट कोहली से बहस करने वाले सैम कोंस्टास बाहर BGT में विराट कोहली से उलझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की छुट्टी हो गई है। साल 2024 में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान कोहली को उनके विवादास्पद धक्के के लिए 20% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं का मानना है कि घरेलू परिस्थितियां और टीम की मौजूदा लय उन्हें बढ़त दिला सकती हैं, लेकिन इंग्लैंड की आक्रामक बैटिंग स्टाइल और हालिया फॉर्म को देखते हुए मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है। खेल प्रेमियों की नज़र खासकर इस बात पर रहेगी कि ऑस्ट्रेलिया शुरुआती मैच में कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि एशेज की शुरुआती बढ़त अक्सर पूरी सीरीज को प्रभावित करती है।

दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच, तनाव और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा लेकर आएगा। दुनिया की निगाहें एक बार फिर इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता पर टिकी हैं।