408742 1761997591
408742 1761997591

नई दिल्ली, क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला किसी थ्रिलर से कम नहीं था। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराकर न केवल मैच जीता बल्कि यह साबित किया कि वह दुनिया की सबसे जुझारू टीमों में से एक है। मुकाबले के दौरान कभी इंग्लैंड हावी दिखी, तो कभी न्यूजीलैंड, लेकिन आख़िरकार कीवी खिलाड़ियों ने अपने धैर्य, संयम और आक्रामक रणनीति से शानदार जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को वेलिंगटन वनडे में 2 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली। न्यूजीलैंड का इंग्लैंड पर यह दूसरा ODI क्लीन स्वीप है। इससे पहले 1983 में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड 3 वनडे की सीरीज हराई थी। फरवरी 2019 से न्यूजीलैंड घर में कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 222 रन बनाकर सिमट गई। ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। कीवी टीम से ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले।

जवाब में न्यूजीलैंड ने 44.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली। डेरिल मिचेल ने 44, रचिन रवींद्र ने 46 और डेवोन कॉन्वे ने 34 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत इंग्लैंड का टॉस ने भी साथ नहीं दिया और टीम एक बार फिर शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई। टीम 44 रन पर 5 विकेट खो बैठी। न्यूजीलैंड के ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट लिए और बाद में बैटिंग में 18 रन भी बनाए।

इंग्लैंड के शुरू के 6 में से 5 टॉप बैटर्स डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच सके। इस सीरीज में इंग्लिश ओपनर्स ने मिलकर सिर्फ 29 रन बनाए।

जेमी ओवर्टन ने 68 रन बनाए कप्तान हैरी ब्रूक के 6 रन पर आउट होने के बाद जोस बटलर ने 38 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 200 तक का स्कोर भी नहीं बना पाएगी। लेकिन ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने 68 रन बनाकर टीम का स्कोर 222 रन तक पहुंचा दिया। ओवर्टन ने पारी में 10 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। ब्रायडन कार्स ने अंतिम ओवरों में 36 रन बनाए। 4 सिक्स और एक चौका लगाया।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीत के बाद कहा, “यह टीम वर्क की जीत थी। हर खिलाड़ी ने अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाई।”
वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “हमने अच्छा खेला लेकिन निर्णायक क्षणों में गलतियाँ कीं, जो हमारे खिलाफ चलीं।”