नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से दुनिया को प्रभावित किया। कप्तान रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी और विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने विपक्षी टीम पर emphatic जीत दर्ज की। यह मुकाबला न सिर्फ बल्लेबाजों के जौहर का प्रदर्शन था, बल्कि टीम की सामूहिक क्षमता और आत्मविश्वास की मिसाल भी रहा।
रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
मिचेल मार्श ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।
जवाब में भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 121 और विराट 74 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित ने वनडे करियर की 33वीं सेंचुरी जमाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विराट कोहली पारी में 54वां रन बनाते ही वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुमार संगकारा (14234 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली (14255 रन) से आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18426 रन) हैं। मैच का स्कोरबोर्ड
रोहित-कोहली ने रन चेज आसान बनाया रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत के रन चेज को आसान बना दिया। भारतीय ओपनर्स ने 62 बॉल पर 69 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने तोड़ा। यहां गिल 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान गिल के आउट होने के बाद रोहित-कोहली की जोड़ी ने भारत को जीत दिला दी।














