नई दिल्ली, विमेंस वर्ल्ड कप 2025 पाकिस्तान महिला टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। पूरे टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज न कर पाने वाली टीम अब आलोचनाओं और आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी — पाकिस्तान का खेल संतुलन और आत्मविश्वास दोनों ही स्तरों पर कमजोर नजर आया।
विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मंगलवार को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका मैच खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस 2:30 बजे होगा, जबकि दोपहर 3:00 बजे से मैच खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। जबकि साउथ अफ्रीका लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है। पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। जबकि साउथ अफ्रीका ने टॉप-4 में जगह बना ली है। इस टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया।
साउथ अफ्रीका की कप्तान वॉलवार्ट की 2 फिफ्टी, मलाबा को 11 विकेट
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवार्ट अच्छे फॉर्म में चल रही है। उन्होंने 5 मैचों में 78.60 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं। लौरा के बल्ले से दो अर्धशतक आए हैं।
गेंदबाजी में मलाबा लगभग हर मैच में विकेट निकल रही हैं। वे पिछले 5 मैचों में 11 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने 6 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान टीम में फिटनेस की कमी और रणनीतिक तैयारी का अभाव साफ झलक रहा था। आधुनिक क्रिकेट में जहां अन्य टीमें एनालिटिक्स, पिच रिपोर्ट और डेटा बेस्ड प्लानिंग का इस्तेमाल कर रही हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम पारंपरिक सोच से बाहर नहीं निकल सकी।

















