rajat 2 1760615653
rajat 2 1760615653

चेन्नई: रणजी ट्रॉफी के ताजा मुकाबले में तमिलनाडु टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सिर्फ 18 रन के भीतर 5 विकेट खो बैठे। विपक्षी गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी से तमिलनाडु की पूरी बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर रख दिया।

रणजी ट्रॉफी के फर्स्ट राउंड में गुरुवार को दूसरे दिन का खेल हुआ। झारखंड के खिलाफ तमिलनाडु ने महज 18 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। बिहार ने आंध्र प्रदेश को महज 105 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं गोवा ने पहली पारी में 566 रन बना दिए। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के कप्तान पंजाब के खिलाफ सेंचुरी लगाने के बाद नॉटआउट लौटे।

बंगाल ने उत्तराखंड को 213 पर ऑलआउट किया कोलकाता में बंगाल और उत्तराखंड के बीच ग्रुप-सी का मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में उत्तराखंड 213 रन बनाकर ही सिमट गई। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। बंगाल ने दूसरे दिन 6 विकेट खोकर 274 रन बना लिए। टीम से सुमंत गुप्ता 82 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। सुदीप चटर्जी 2 रन से सेंचुरी चूक गए।

​​​तमिलनाड ने होमग्राउंड पर 5 विकेट गंवाए ग्रुप-ए में झारखंड ने तमिलनाडु के खिलाफ पहली पारी में 419 रन बनाए। फिर कोयम्बटूर में तमिलनाडु के 5 विकेट महज 18 रन पर गिरा दिए। साहिल राज ने 2 और जतिन पांडे ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में टीम से कप्तान ईशान किशन ने 173 रन की पारी खेली थी। वहीं साहिल राज ने 77 रन बनाए थे।

डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ ने 463 रन बनाए ग्रुप-ए में ही डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ ने नागालैंड के खिलाफ पहली पारी में 463 रन बना दिए। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टीम से अमन मोखाडे ने 183 रन की पारी खेली। ध्रुव शौरे ने 64 और यश राठौड़ ने 71 रन बनाए। स्टंप्स तक नागालैंड ने 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए।

कर्नाटक ने 372 रन बनाए राजकोट में कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच ग्रुप-बी का मैच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए सौराष्ट्र ने 372 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 4 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल 51 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं।