untitled design 2025 10 13t113224250 1760335350
untitled design 2025 10 13t113224250 1760335350

नई दिल्ली, वैभव सूर्यवंशी को 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम की कप्तानी बल्लेबाज सकीबुल गनी करेंगे। अगले साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में वैभव का पूरे सीजन खेलना मुश्किल है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो राउंड के लिए टीम जारी की है। बिहार 15 अक्टूबर को अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश से भिड़ेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को उसका सामना मणिपुर से होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जड़े शतक 14 साल के वैभव ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़े हैं। वैभव ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ब्रिस्बेन में पहले यूथ टेस्ट में 78 गेंदों पर शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया में हुई मल्टी-डे सीरीज में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन पारियों में कुल 133 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीती।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे में तीन मैचों में 124 रन बनाए। इसमें एक 68 गेंदों में 70 रन की पारी भी शामिल थी। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ 5 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 174.02 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए थे।