Screenshot 2025 10 09 140130
Screenshot 2025 10 09 140130

नई दिल्ली, भारतीय टीम के वरिष्ठ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में युवा तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा के टीम चयन पर सवाल उठाकर क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। अश्विन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “टीम इंडिया में चयन केवल प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी खास फ्रेंचाइज़ी या नाम के प्रभाव से।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर हर्षित राणा के ताजा चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा के सभी फॉर्मेट में चयन पर सवाल उठाए हैं। अश्विन ने कहा कि उन्हें राणा की नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने की क्षमता पर शक है, हालांकि उन्होंने माना कि राणा में एक खास ‘एक्स-फैक्टर’ जरूर है। अश्विन ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही।

हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। हर्षित राणा को वनडे और टी-20 दोनों टीम में जगह दी गई है।

अश्विन ने सवाल उठाने के साथ उन्हें एक्स फैक्टर भी बताया अश्विन ने अपने वीडियो में कहा,’मैं यह समझना चाहता हूं कि हर्षित राणा का चयन क्यों किया गया। काश मैं चयन समिति की बैठक में शामिल होकर इसका कारण जान पाता। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में हमें ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है जो बल्लेबाजी भी कर सके। शायद चयनकर्ताओं को लगता है कि राणा नंबर-8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन मुझे उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर संदेह है।’

अश्विन ने यह भी कहा कि हर्षित राणा का चयन शायद 2024 के IPL फाइनल में उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा,’दो साल पहले IPL फाइनल में राणा ने एक जबरदस्त गेंद फेंकी थी, जो बल्ले के किनारे से निकल गई थी। शायद उसी एक गेंद ने सबका ध्यान खींचा और अब उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।’