500x300 62730 worldg25 aryanpal
500x300 62730 worldg25 aryanpal

नई दिल्ली, भारत के लिए खेल जगत से बड़ी खुशखबरी आई है। स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी आनंदकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल देश का गौरव बढ़ाया बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग खेल में नई पहचान भी दिलाई।

भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने स्केटिंग में नया इतिहास रच दिया है। 22 साल के आनंदकुमार ने चीन में हुए स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वे स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

उन्होंने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। आनंदकुमार ने 1 मिनट 24.924 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड अपने नाम किया और भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन स्केटर बन गए।

कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर रहे आनंदकुमार आनंदकुमार वेलकुमार तमिलनाडु के युवा स्पीड स्केटर हैं। 19 जनवरी 2003 को जन्मे आनंदकुमार फिलहाल चेन्नई के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने 2021 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इंटरनेशनल पर पहचान बनाई और इसके बाद 2022 एशियन गेम्स में 3000 मीटर टीम रिले में ब्रॉन्ज हासिल किया।