नई दिल्ली । केरल क्रिकेट लीग में मंगलवार को एक बॉल पर 13 रन बने। संजू ने त्रिशूर टाइटंस के गेंदबाज सिजोमोन जोसफ की बॉल पर छक्का लगाया। इसे अंपायर ने नो-बॉल करार दिया, इससे उन्हें एक और बॉल डालनी पड़ी। सैमसन ने फ्री हिट पर भी छक्का लगाया।
30 साल के संजू कोच्चि ब्लू टाइगर्स की ओर से 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके 9 छक्के जड़े। संजू की विस्फोटक पारी के दम पर कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में त्रिशूर टाइटन्स की बैटिंग जारी है। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
एक बॉल पर 13 रन कैसे बने? कोच्चि ब्लू टाइगर्स की पारी का 5वां ओवर सिजोमोन जोसफ डालने आए। संजू ने उनके ओवर की चौथी बॉल पर छक्का लगाया। इसी बॉल को अंपायर ने नो बॉल करार दिया। ऐसे में इस बॉल से 7 रन आए। जोसफ ने जब दोबारा बॉल डाली, तो सैमसन ने मिडऑन में एक और सिक्स लगा दिया। इस तरह 5वें ओवर की चौथी बॉल पर 13 रन बन गए।
सैमसन पिछले मैच में शतक लगाया था संजू सैमसन ने रविवार 24 अगस्त को एरीज कोल्लम नाविक के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उस मुकाबले में सैसमन ने 51 गेंद में 121 रन बनाए थे। उनकी पारी के दम पर कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 4 विकेट की जीत हासिल की।

















