image 2025 08 20T114526.792
image 2025 08 20T114526.792

नई दिल्ली ।  एशिया कप के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होना है और भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ है। चलिए जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।

भारतीय स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन के रूप में ओपनिंग के 3 विकल्प हैं। अभिषेक ओपनिंग ही करते हैं, वहीं शुभमन और सैमसन नंबर-3 पर भी खेल सकते हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल मौजूद नहीं थे, इसलिए सैमसन से ओपनिंग कराई गई।

गिल जब नहीं थे, तब ओपनिंग पोजिशन को सैमसन और अभिषेक दोनों ने अपना बना लिया। अभिषेक ने जहां 2 तो वहीं सैमसन ने 3 शतक लगा दिए। गिल अगर उप कप्तान हैं तो उनका खेलना भी कन्फर्म है, वे ओपनिंग करेंगे तो सैमसन या अभिषेक में से कोई एक बाहर होगा। लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को अगर फॉलो किया गया तो अभिषेक और शुभमन ही शुरुआत करेंगे। उस कंडीशन में सैमसन को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है।

सैमसन नंबर-3 पर उतरे तो तिलक बाहर होंगे अभिषेक और शुभमन अगर ओपनिंग करने उतरें तो सैमसन को नंबर-3 पर उतारा जा सकता है क्योंकि सैमसन और जितेश में अगर किसी एक को विकेटकीपर बैटर के रूप में चुनना पड़ा तो मैनेजमेंट 3 शतक लगा चुके सैमसन को प्राथमिकता ही देगी। हालांकि तिलक टी-20 बैटर्स रैंकिंग में नंबर-2 पर हैं और उन्हें बाहर करना भी मुश्किल होगा।

अगर तिलक को मौका मिला तो सैमसन को बाहर किया जा सकता है, क्योंकि सैमसन का टॉप-3 पोजिशन से बाहर खेलना संभव नहीं है। नंबर-3 पर 2 ही ऑप्शन हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव का नंबर-4 पर खेलना कन्फर्म है। अगर राइट हैंड ओपनर का विकेट पहले गिर गया तो सूर्या नंबर-3 पर भी उतर सकते हैं। जिससे कि लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन बना रहे।

एक कंडीशन और भी है, जहां सैमसन और तिलक दोनों को मौका मिल सकता है। वह है नंबर-3 पर सैमसन और नंबर-5 पर तिलक वर्मा। इस कंडीशन में टीम के पास 5 नंबर तक 2 लेफ्ट हैंडर्स और 3 राइट हैंड बैटर्स हो जाएंगे। टीम फिर 6, 7 और 8 नंबर पर 3 ऑलराउंडर्स को भी मौका दे सकती है। हालांकि इस कंडीशन का होना थोड़ा मुश्किल है। नंबर-5 की पोजिशन के लिए रिंकू सिंह का भी नाम है, लेकिन बाकी उम्मीदवारों को देखते हुए उन्हें मौका मिलना मुश्किल है।

अर्शदीप, बुमराह और वरुण का खेलना तय अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय है। तीनों 9 से 11 नंबर पर बैटिंग करेंगे, क्योंकि तीनों की ही बैटिंग कमजोर है। अगर पिच स्पिन फ्रेंडली हुई तो नंबर-8 पर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा। वहीं पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही तो कुलदीप की जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।