v2 1 1772741156
v2 1 1772741156

नई दिल्ली, भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराया।

इस जीत में संजू सैमसन की लगातार दूसरी फिफ्टी और जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ने बड़ा रोल निभाया। इनके अलावा ईशान किशन और वरुण भी पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम साबित हुए, जिनके प्रदर्शन ने भारत की फाइनल की राह आसान बनाई।

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में 97 रन की पारी खेली थी। वहीं ईशान किशन की पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी ने टीम को जीत दिलाई थी। उधर वरुण भारत की ओर से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

1. जसप्रीत बुमराह:- सबसे पहले बात करें Jasprit Bumrah की, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। डेथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर और नियंत्रण ने विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। उनके स्पेल ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

2. संजू सैमसन :- सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा (9 रन) का विकेट गंवा दिया था। यहां से संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की पारी खेलकर मजबूत स्कोर की नींव रखी। उन्होंने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 रन की साझेदारी की।

3. हार्दिक पंड्या:- ऑलराउंड प्रदर्शन की बात करें तो Hardik Pandya भी जीत के अहम हीरो रहे। उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण रन बनाए और गेंद से भी टीम को अहम विकेट दिलाए। उनकी आक्रामक शैली ने मैच में भारत को बढ़त दिलाई। पंड्या ने अब तक खेले 8 मैचों में 163.11 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए, जिनमें दो फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने नई गेंद से बॉलिंग करते हुए विकेट भी लिए। वे टूर्नामेंट में 8 विकेट ले चुके हैं।

4. ईशान किशन:- ईशान पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उनके सामने अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान ने 77 रन बनाए।

5. वरुण चक्रवर्ती:- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण भारत के टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले गए 8 मैचों में वे 13 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट लिए थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी 2 विकेट झटके थे। हालांकि, वरुण पिछले 4 मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में 9 विकेट लेने के बाद वे पिछले 4 मैच में 4 ही विकेट ले सके।

इन पांच खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की और एक बार फिर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब पूरी टीम की नजरें खिताब जीतने पर टिकी हैं।